देवास। एक्सिस बैंक की देवास ब्रांच में आज कोरोना बम फूटा। ब्रांच के करीब 25 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए, इनमें से बैंक मैनेजर सहित 17 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिससे बैंक में हड़कंप मच गया। जिसके बाद बैंक के सभी कर्मचारियों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
जानकारी देते हुए डॉ एम एस गोसर ने बताया कि करीब 25 बैंक कर्मचारियों की कोरोना जाच की गई थी जिसमे 17 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। सभी पॉजिटिव मरीजों को दवाई एवम किट्स उपलब्ध करवा दिए गए है। फिलहाल कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों की कांटेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है।
