स्वच्छता में देशभर में चमका देवास, राष्ट्रपति के हाथों मिले सम्मान का शहर में जश्न

Amaltas

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में 50 हजार से 3 लाख आबादी वाले शहरों में मिला प्रथम स्थान, मंडी धर्मशाला में सफाई मित्रों और सहयोगियों का सम्मान

देवास। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में देवास ने देशभर में पहला स्थान हासिल कर एक बार फिर अपनी पहचान बनाई है। 50 हजार से 3 लाख तक की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में प्रथम आने पर 11 नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवास को सम्मानित किया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में नगर निगम द्वारा मंडी धर्मशाला में दीपावली मिलन एवं स्वच्छता सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

Madhur

कार्यक्रम में विधायक गायत्रीराजे पवार, महापौर गीता अग्रवाल, निगम सभापति रवि जैन, कलेक्टर नेहा मीना और निगम आयुक्त दलीप कुमार सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों, रहवासी संघों, सहयोगी संस्थाओं, ब्रांड एम्बेसडरों और निगम कर्मचारियों का सम्मान किया गया।

Amaltas

विधायक गायत्रीराजे पवार ने कहा कि देवास का देश में प्रथम आना जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और जनता के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। यह सम्मान हर देवासवासी का है। महापौर गीता अग्रवाल ने इसे 3 लाख देवासवासियों की जीत बताते हुए सफाई मित्रों की मेहनत और नागरिकों के सहयोग को इस उपलब्धि का आधार बताया।

सभापति रवि जैन और कलेक्टर नेहा मीना ने भी इस उपलब्धि पर नगर निगम परिवार और शहरवासियों को बधाई दी। वहीं आयुक्त दलीप कुमार ने कहा कि सोर्स सेग्रीगेशन, कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण, शिकायतों का निराकरण और सफाई मित्रों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने इस उपलब्धि को टीम देवास की मेहनत का परिणाम बताया।

समारोह में जनप्रतिनिधियों ने संकल्प लिया कि देवास को स्वच्छता के मामले में आगे भी देश में नंबर-1 बनाए रखा जाएगा। बड़ी संख्या में सफाई मित्र, निगम अधिकारी-कर्मचारी और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संपादक

+ posts

Latest Posts

Enable Notifications OK No thanks