CEIR पोर्टल की मदद से बागली पुलिस ने खोजे दो गुम मोबाइल, मालिक को लौटाए

Amaltas

राजस्थान के श्रद्धालु के जटाशंकर मंदिर क्षेत्र में गुम हुए थे मोबाइल, वापस मिलने पर पुलिस का जताया आभार

देवास। तकनीक की मदद से देवास पुलिस ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए गुम हुए दो मोबाइल फोन खोजकर उनके वास्तविक मालिक को लौटा दिए। बागली पुलिस ने साइबर मित्र की सहायता और CEIR पोर्टल के जरिए दोनों मोबाइल ट्रेस किए।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के बांसवाड़ा निवासी पंडित जयशंकर पंड्या, जो वर्तमान में जटाशंकर मंदिर में रह रहे हैं, ने 24 सितंबर को अपने दो मोबाइल फोन गुम होने की सूचना थाना बागली में दी थी। पुलिस ने दोनों मोबाइल के IMEI नंबर CEIR पोर्टल पर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की।

Madhur

लगातार प्रयासों के बाद 5 नवंबर को दोनों मोबाइल ट्रेस कर लिए गए। इसके बाद 11 नवंबर को पुलिस ने आवेदक को थाने बुलाकर दोनों मोबाइल सुपुर्द कर दिए। लंबे इंतजार के बाद मोबाइल वापस मिलने पर आवेदक ने देवास पुलिस का आभार जताया।

Amaltas

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह जादौन, साइबर मित्र आरक्षक अनिल डामोर और महिला आरक्षक निशा चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

देवास पुलिस की अपील: मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल थाने में सूचना दें और CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर IMEI नंबर के साथ शिकायत दर्ज कराएं। ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।

संपादक

+ posts

Latest Posts

Enable Notifications OK No thanks