TIMES MP —
देवास की खबर, जनसरोकार के साथ
TIMES MP देवास, मध्यप्रदेश से संचालित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य देवास और मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों को तेज, तथ्यात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ पाठकों तक पहुंचाना है।
स्थानीय खबरें
हमारा फोकस देवास और आसपास के क्षेत्रों की स्थानीय खबरों पर है, ताकि क्षेत्र की आवाज सही तरीके से सामने आ सके।
अपराध
अपराध से जुड़ी घटनाओं पर हमारी नजर हमेशा रहती है। हम निष्पक्ष और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के साथ जनता को जागरूक करते हैं।
प्रशासन
सरकारी योजनाओं, नीतियों और प्रशासनिक कार्यों की जानकारी पाठकों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।
जनसरोकार
जनता से जुड़े मुद्दे, आम लोगों की समस्याओं और उनकी आवाज को प्रमुखता से उठाना ही हमारा संकल्प है।
TIMES MP में हम खबर के साथ उसके तथ्य और संदर्भ को भी महत्व देते हैं। आरोप और तथ्य के बीच अंतर बनाए रखना, उपलब्ध जानकारी की पुष्टि करना और संबंधित पक्ष का पक्ष सामने रखना हमारी पत्रकारिता की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, नगर व्यवस्था और प्रशासन से जुड़े जनहित के मुद्दों को हम प्रमुखता से उठाते हैं।
TIMES MP पड़ताल
दस्तावेज, RTI और उपलब्ध आधिकारिक रिकॉर्ड के आधार पर की गई रिपोर्टिंग
दो-टूक
महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्य और उपलब्ध जानकारी के आधार पर हमारा विश्लेषण
हमारा प्रयास है कि TIMES MP सिर्फ खबरों का माध्यम न रहे,
बल्कि जनता के सवालों और जिम्मेदार व्यवस्था के बीच एक मजबूत संवाद का मंच बने!
सत्य • निष्पक्ष • जनहित में
दिलीप मिश्रा
पत्रकार | संपादक | संस्थापक — TIMES MP
दिलीप मिश्रा पिछले 28 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत दैनिक भास्कर से हुई। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण समूह, राज एक्सप्रेस, पत्रिका समूह सहित देश के विभिन्न समाचार पत्रों व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में कार्य किया। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लंबे समय तक पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय से लेकर व्यापक जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को करीब से समझा और रिपोर्ट किया। वर्ष 2016 से वे डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म TIMES MP का संचालन कर रहे हैं। देवास को केंद्र में रखते हुए TIMES MP के माध्यम से मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों, जनसमस्याओं, अपराध, प्रशासन, राजनीति और जनसरोकार के मुद्दों को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। दिलीप मिश्रा की पत्रकारिता का प्रमुख उद्देश्य खबर को केवल सूचना के रूप में प्रस्तुत करना नहीं, बल्कि उसके पीछे के तथ्य, सवाल और जनहित के पहलुओं को भी सामने लाना है। इसी सोच के साथ TIMES MP में समाचार, पड़ताल और संपादकीय विश्लेषण को अलग-अलग पहचान दी गई है। वर्तमान में वे देवास में रहते हुए पत्रकारिता और TIMES MP के संचालन के माध्यम से स्थानीय पत्रकारिता को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय हैं।
