सनसिटी-02 में चाकूबाजी, युवक के सीने पर किया हमला; एक आरोपी गिरफ्तार

Amaltas

शर्मा किराना दुकान के सामने आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद चाकू से किया वार; दो युवक घायल

देवास। शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। सनसिटी-02 में शर्मा किराना दुकान के सामने आपसी परिचय और बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और चाकूबाजी तक पहुंच गया। आरोपियों ने फरियादी और उसके साथियों पर हमला कर दिया। चाकू लगने से फरियादी के सीने और उसके साथी सूरज के हाथ में चोट आई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना 10 नवंबर की रात की है। मामले में फरियादी की शिकायत पर औद्योगिक थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 1012/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

Madhur

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजधन पिता नितेश जाटव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य पहलुओं की जांच और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Amaltas

### सनसिटी-02 में चाकूबाजी, युवक के सीने पर किया हमला; एक आरोपी गिरफ्तार

शर्मा किराना दुकान के सामने आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद चाकू से किया वार; दो युवक घायल

देवास। शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। सनसिटी-02 में शर्मा किराना दुकान के सामने आपसी परिचय और बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और चाकूबाजी तक पहुंच गया। आरोपियों ने फरियादी और उसके साथियों पर हमला कर दिया। चाकू लगने से फरियादी के सीने और उसके साथी सूरज के हाथ में चोट आई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना 10 नवंबर की रात की है। मामले में फरियादी की शिकायत पर औद्योगिक थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 1012/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजधन पिता नितेश जाटव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य पहलुओं की जांच और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

संपादक

+ posts

Latest Posts

Enable Notifications OK No thanks