आज देवास में 568 जांच में 8 पॉजिटिव, एक्टिव मरीज 47…

Amaltas

देवास। देवास जिले में कोरोना का असर अब कम होने लगा है। पिछले 2 हफ्ते से देवास में निकलने वाले कोरोना की संख्या का आंकड़ा 10 से नीचे स्थिर है। आज 8 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। देवास जिले के लगभग सभी हॉटस्पॉट अब खत्म हो चुके हैं। अब जितने पॉजिटिव आ रहे हैं लगभग उतने ही मरीज रोजाना अस्पताल से छुट्टी होकर घर लौट रहे हैं ऐसे में अस्पतालों में भर्ती एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी 50 से नीचे आकर स्थिर हो गया है आज अस्पताल में भर्ती एक्टिव मरीजों की संख्या 47 है।
अब तक कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1864 है जबकि इनमें से 1794 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। देवास के अस्पतालों में अब एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पिछले एक हफ्ते से 50 के नीचे स्थिर है। फिलहाल एक्टिव मरीज 47 हैं।
 
आज देवास के संजय नगर, भवानी सागर और राधा गंज में कोरोना पॉजिटिव मिला हैं। कोविड-19 का संक्रमण देवास के साथ जिले में भी कम हुआ है। आज देवास जिले के बालगढ़, राजोदा और पाडल्या में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए है।

आज के पॉजिटिव केसेस

1 पताः-संजय नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 36 वर्ष
2 पताः-भवानी सागर ,देवास ,महिला ,उम्र 29 वर्ष
3 पताः-राधागंज,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
4 पताः-राधागंज,देवास ,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
5 पताः-सिंगावदा,देवास ,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
6 पताः-बालगढ,देवास ,महिला ,उम्र 65  वर्ष
7 पताः-राजोदा,देवास ,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
8 पताः-पाल्ड्या,देवास ,महिला ,उम्र 40  वर्ष

\"\"

संपादक

1 thought on “आज देवास में 568 जांच में 8 पॉजिटिव, एक्टिव मरीज 47…”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks