विजयादशमी पर देवास पुलिस लाईन में हुआ शस्त्र पूजन

Amaltas

देवास SP डॉ. शिवदयाल  सिंह, सहित पुलिस महकमे के अधिकारी हुए शामिल…

देवास। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक त्यौहार विजयादशमी (दशहरा) पूरे देश में धूम धाम से मनाया जा रहा है…। इसी के चलते प्रदेश भर में जगह जगह शस्त्र पूजन भी किया जा रहा है।

\"\"

विजयादशमी के अवसर पर देवास पुलिस लाईन में भी शस्त्र पूजन किया गया । शस्त्र पूजन में देवास SP डा. शिवदयाल सिंह, एडिशनल एस पी जगदीश डावर, RI जगदीश पाटिल, DSP किरण कुमार शर्मा सहित पुलिस महकमे के कई पुलिस अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान विधिवत तरीके से शस्त्र पूजन करने के साथ ही आरती और वाहनों का पूजन भी किया गया।

\"\"

देवास SP डॉ. शिवदयाल सिंह ने इसे परम्परागत कार्यक्रम बताते हुए कहा, कि इसके अंतर्गत् पुलिस के शस्त्रो की पूजा की जाती है,जिसके चलते आज शस्त्र पूजन किया गया । इस दौरान पुलिस के वाहनों की दशहरे के दिन पूजा करने की परम्परा भी देवास पुलिस अधीक्षक ने निभाई ।

\"\"

साथ ही जिलेवासियो को दशहरे के पर्व की शुभकामना भी पुलिस कप्तान द्वारा दी गयी।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks