खातेगांव TI हत्याकांड: फरार आरोपी पाटेंद्र जायसवाल ने देवास कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस अभिरक्षा में लिया गया

Amaltas

देवास। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की शहादत से जुड़े मामले में फरार चल रहे आरोपी पाटेंद्र जायसवाल को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है। आरोपी 13 नवंबर को अपने अधिवक्ता के साथ जिला न्यायालय देवास पहुंचा था, जहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि 1-2 नवंबर 2026 की दरमियानी रात खातेगांव थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान थाना प्रभारी दिलीप पुरी की जान चली गई थी। घटना के बाद से ही इस मामले में आरोपी पाटेंद्र जायसवाल फरार था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए देवास पुलिस ने कई टीमें गठित की थीं। पुलिस की टीमें अलीराजपुर सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थीं।

Madhur

लंबे समय से तलाश के बाद आखिरकार आरोपी देवास जिला न्यायालय पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे अभिरक्षा में ले लिया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की आगे की कड़ियां जोड़ने और अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

Amaltas

संपादक

Latest Posts

Enable Notifications OK No thanks