Dewas news: एक पुलिसकर्मी और एक स्वास्थ्य कर्मी सहित 17 पॉजिटिव

Amaltas

आज प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 377
अब तक कुल कोरोना संक्रमित -1626
कोरोना से मौत-23
एक्टिव मरीज- 373
अब तक स्वस्थ मरीज- 1230

देवास। देवास जिले में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज मंगलवार को देवास जिले में 17 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हालांकि सैम्पल संख्या भी कम हुई है। आज 377 सैंपल की रिपोर्ट आई है। अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1626 हो गई है, वही जिले के अस्पतालों में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 373 है। आज देवास के पुलिस थाना शहर कोतवाली और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोठा में भी एक एक कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए है। जिले का खातेगांव क्षेत्र अभी भी हॉटस्पॉट बना हुआ है। खातेगांव के वार्ड क्रमांक 4  और  समीप के गांव  गोपालपुरा और  जियागांव  में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वही राजोदा लोहारदा और कांटाफोड़ में भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

कोविड-19 का संक्रमण देवास शहर में भी पसरता जा रहा है। आज देवास शहर के रविशंकर शुक्ला नगर, सम्यक बिहार, वृंदावन धाम, राजीवगांधी नगर, कृष्णपुरा और हटेसिंह गोयल कॉलोनी में भी कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए है।

Madhur

आज के पॉजिटिव केसेस-

Amaltas

1 पताः-रविशंकर शुक्ला नगर,देवास ,महिला ,उम्र 50 वर्ष
2 पताः-सम्यक विहार,देवास ,पुरूष,उम्र 51 वर्ष
3 पताः-कोतवाली थाना,देवास ,पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
4 पताः-वृंद्वावन धाम,देवास ,पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
5 पताः-हटेसिंह गोयल कालोनी,देवास ,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
6 पताः-राजीव गांधी नगर,देवास ,महिला ,उम्र 60 वर्ष
7 पताः-ग्राम गोपालपुरा,खातेगांव ,देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
8 पताः-ग्राम जियागांव,खातेगांव ,देवास ,पुरूष ,उम्र 59 वर्ष
9 पताः-कृष्णपुरा,देवास ,पुरूष ,उम्र 68 वर्ष
10 पताः-सीएचसी बरोठा,देवास ,महिला ,उम्र 28 वर्ष
11 पताः-वार्ड-14 खातेगांव ,देवास ,पुरूष,उम्र 46 वर्ष
12 पताः-राजोदा(बरोठा),देवास ,महिला ,उम्र 65 वर्ष
13 पताः-राजोदा(बरोठा),देवास ,महिला ,उम्र 60 वर्ष
14 पताः-वार्ड-12 काटाफोड ,देवास ,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
15 पताः-वार्ड-12 काटाफोड ,देवास ,पुरूष ,उम्र 44 वर्ष
16 पताः-वार्ड-4 लोहारदा,देवास ,महिला ,उम्र 45 वर्ष
17 पताः-वार्ड-4 लोहारदा,देवास ,पुरूष ,उम्र 74 वर्ष

\"\"

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks