दुर्गा प्रतिमाओं पर 6 फीट ऊंचाई का प्रतिबंध नहीं  रहेगा, पांडाल भी लगा सकेंगे बड़ा…

Amaltas

पंडाल का अधिकतम आकार 30 X 45 फीट होगा
चल समारोह की अनुमति नहीं होगी…
आयोजन समिति अधिकतम 10 व्यक्ति कर सकेंगे प्रतिमाओं का विसर्जन….
गरबा नहीं होंगे, रामलीला व रावण दहन हो सकेंगे ….
मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का करना होगा पूरा पालन….
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान निर्णय…

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दुर्गा उत्सव में स्थापित की जाने वाली दुर्गा प्रतिमाओं पर 6 फीट ऊंचाई का प्रतिबंध नहीं  रहेगा, इस हेतु लगने वाले पंडालों का अधिकतम आकार 30 X 45 फीट होगा, चल समारोह की अनुमति नहीं होगी तथा आयोजन समिति के अधिकतम 10 व्यक्ति दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कर सकेंगे। दुर्गा उत्सव पर गरबा करने की अनुमति नहीं होगी। दशहरा उत्सव पर रामलीला एवं रावण दहन किया जा सकेगा, परंतु सभी आयोजनों में मास्क लगाना तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना पूरी तरह अनिवार्य रहेगा। ऐसी झांकियां नहीं बनाई जा सकेंगी, जिनमें किसी भी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हो।

मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, डी.जी.पी. विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, आयुक्त जनसंपर्क सुदाम खाड़े उपस्थित थे।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks