डॉक्टरों की टीम को कोविड में निरन्तर सेवा के लिये बधाई दी

मात्र 45 दिनों की कड़ी मेहनत से तैयार हुआ माधव नगर अस्पताल में कोविड-19 आईसीयू युनिट
उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को उज्जैन प्रवास के दौरान शासकीय सिविल अस्पताल माधव नगर में नवनिर्मित कोविड-19 आईसीयू युनिट का लोकार्पण किया।
आईसीयू युनिट के लोकार्पण के पश्चात मुख्यमंत्री ने युनिट का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनिर्मित आईसीयू युनिट से कोविड मरीजों के उपचार में काफी सहुलियत मिलेगी। आमजन को भी इससे काफी सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान मौजूद समस्त डॉक्टर्स की टीम को कोरोना संक्रमण के दौरान निरन्तर ड्यूटी करते हुए आमजन की सेवा करने पर बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे डॉक्टर्स बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। आगे भी इसी जज्बे के साथ वे काम करते रहें। निश्चित रूप से हम इस महामारी को हराने में सफल अवश्य होंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.महावीर खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि कोरोना संक्रमण के निरन्तर बढ़ते हुए प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा मात्र 45 दिनों में दिन-रात चौबीस घंटे कड़ी मेहनत से माधव नगर अस्पताल में आईसीयू युनिट का निर्माण किया गया है, ताकि कोविड-19 के मरीजों को सहुलियत हो सके।
जानकारी दी गई कि यह वार्ड 155.78 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। इस वार्ड में 20 बेड और 10 वेंटिलेटर लगाये गये हैं। साथ ही यह वार्ड अत्याधुनिक मशीनों से लैस है। इसमें ऑक्सीजन और एयर वाल्व हैं। यहां की फ्लोरिंग शॉकप्रूफ की गई है तथा इस वार्ड में एक नेगेटिव प्रेशर वाल्व भी सीलिंग में लगाया गया है, जिस वजह से कोरोना एवं अन्य वायरस तुरन्त वाल्व द्वारा सोख लिये जाकर एक कंटेनर में संग्रहित होते रहते हैं, जिस वजह से आईसीयू वार्ड के बाहर संक्रमण का खतरा काफी हद तक कम हो गया है।
इस वार्ड में चौबीस घंटे डॉक्टर्स और ट्रेनिंग डॉक्टर्स ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। कोविड-19 के गंभीर मरीजों को अब नवनिर्मित आईसीयू के कारण उपचार माधव नगर अस्पताल में ही दिया जा सकेगा तथा उन्हें अन्यत्र कहीं रैफर करने की नौबत नहीं आयेगी। कोरोना अवधि के बाद आने वाले समय में माधव नगर अस्पताल को एक बढ़िया रेस्पिरेटरी सेन्टर के रूप में विकसित किये जाने की भी योजना है।
इस दौरान जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा पूरे प्रदेश में ऐसे 50 आईसीयू युनिट बनाये जा रहे हैं, ताकि कोविड-19 से संक्रमित लोगों का बेहतर उपचार हो सके।
इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, विधायक पारस जैन, सांसद अनिल फिरोजिया, संभागायुक्त आनन्द कुमार शर्मा, आईजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक सुश्री सविता सोहाने, नोडल डॉ.एचपी सोनानिया, डॉ.भोजराज शर्मा, डॉ.लव मेहरा, डॉ.तनवीर पटेल, जिला माइक्रो बायोलॉजिस्ट इमरान खान, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यपालन यंत्री महेन्द्र कुमार जैन, कॉन्ट्रेक्टर विजय कुमार शर्मा, राहुल शर्मा, धनंजय शर्मा और माधव नगर चिकित्सालय का समस्त स्टाफ मौजूद था।


**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.