देवास। लक्ष्मीबाई पार्क मोतीबंगला क्षेत्र के रहवासियों ने क्षेत्र में बनने वाले फायर स्टेशन के कार्य को रोकने हेतु उपायुक्त पुनीत शुक्ला को आयुक्त के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि जिस स्थान पर फायर स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है उस स्थान पर हम निर्धन परिवार के बच्चे खेलते है, हमारे सभी धार्मिक सामाजिक और अन्य कार्यक्रम उस स्थान पर होते आये है, फायर स्टेशन निर्माण के लिए नगर निगम के पास तो बहुत स्थान है पर फायर स्टेशन बन गया तो हमारे बच्चो को खेलने के लिए स्थान नही बचेगा।


क्षेत्रवासियो ने वर्षों लंबी लड़ाई लड़कर उस स्थान से मछली बाजार हटवाया था, तब नगरनिगम ने भी उस स्थान पर गार्डन या ओपन शेड वाला मांगलिक भवन निर्माण का कहा था, इसलिए फायर स्टेशन निर्माण का कार्य रोका जाए तथा फायर स्टेशन को अन्य जगह पर बनाया जाए। इस अवसर पर हिम्मत सिंह चावड़ा,दिग्विजय सिंह झाला, राजेश निनामा, अशोक, मनोज वानखेड़े, अक्षय, अश्विन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के महिला पुरूष उपस्थित थे।