Dewas news : आज फिर कोरोना विस्फोट, 21 पॉजिटिव… आवास नगर बना हॉटस्पॉट

अब तक कुल कोरोना संक्रमित -877
अब तक स्वास्थ्य मरीज-716
कोरोना से मौत-17
एक्टिव मरीज- 144
आज प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 374

Rai Singh Sendhav

देवास।  covid-19 कोरोना का संक्रमण देवास शहर सहित जिले में लगातार जारी है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा शहर सहित जिले में बढ़ता ही जा रहा है। आज फिर कोरोना ने कोहराम मचाया। आज जिले में 21 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। आज शहरभर से पॉजिटिव मरीज निकले हैं। आवास नगर कोरोना का नया हॉटस्पॉट बन गया है। यहां कल पूर्व विधायक मनोज चौधरी के पिता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौधरी के पॉजिटिव आने के बाद आज फिर आवास नगर से 5 मरीज पॉजिटिव आए हैं। कालानी बाग से 3 मरीज पॉजिटिव पाए गए वही
देवास के अलकापुरी, राधा नगर, फौजी नगर, श्रीनगर, मुखर्जी नगर, सिविल लाइन व गंगानगर और मोती बंगला क्षेत्र में पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इसके अलावा जिले के पाड़लिया, सोनकच्छ और खजूरिया में भी पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग से जानकारी के मुताबिक  भोपाल की बीएमएचआरसी लैब तथा देवास जिला अस्पताल की ट्रू-नाट पैथोलॉजी एवं अमलतास हॉस्पिटल की लैब से कुल 387 सैंपल रिपोर्ट अभी आना बाकी है।  आज 374 सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई इनमें से 21 मामले positive पाए गए। देवास में अभी तक 33368 सैंपलों की जांच कराई जा चुकी है। अब तक 32981 सैंपल रिपोर्ट  देवास  जिले की आ चुकी हैं । देखिए अधिकृत रिपोर्ट।

आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारी-
1 पताः-कालानी बाग ,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
2 पताः-कालानी बाग ,देवास ,महिला ,उम्र 50 वर्ष
3 पताः-कालानी बाग ,देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
4 पताः-आवास नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 68 वर्ष
5 पताः-श्रीनगर कालोनी ,देवास ,महिला ,उम्र 50 वर्ष
6 पताः-अल्कापुरी ,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
7 पताः-देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
8 पताः-पाडिया ,देवास ,पुरूष ,उम्र 51 वर्ष
9 पताः-खजुरिया ,देवास महिला ,उम्र 70 वर्ष
10 पताः-सोनकच्छ ,देवास ,महिला ,उम्र 24 वर्ष
11 पताः-आवास नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 40 वर्ष
12 पताः-आवास नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 14 वर्ष
13 पताः-आवास नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 37 वर्ष
14 पताः-आवास नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 65 वर्ष
15 पताः-राधा नगर, देवास पुरूष ,उम्र 46 वर्ष
16 पताः-मोती बंगला, देवास पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
17 पताः-गंगा नगर, देवास पुरूष ,उम्र 39 वर्ष
18 पताः-फौजी नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 21 वर्ष
19 पताः-सिविल लाईन ,देवास ,महिला ,उम्र 82 वर्ष
20 पताः-एलआईजी मुखर्जी नगर , देवास , महिला ,उम्र 7 वर्ष
21 पताः-एलआईजी मुखर्जी नगर , देवास, पुरूष ,उम्र 12 वर्ष

\"\"

संपादक

+ posts

2 thoughts on “Dewas news : आज फिर कोरोना विस्फोट, 21 पॉजिटिव… आवास नगर बना हॉटस्पॉट”

  1. Best news portal for daily newz it gives the fastest and the best update as compare to others. thanks fir getting us updated.🙏🙏🙏🙏🙏

  2. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks