Dewas : कांग्रेसियो ने किया भव्य सुंदर काण्ड और हनुमान चालीसा का पाठ

Amaltas

श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में किया पाठ…
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी सहित अन्य कांग्रेसी रहे मौजूद…
पूर्व CM कमलनाथ ने दिए थे,कांग्रेसियो को निर्देश…
अयोध्या में प्रभु भगवान श्री राम मंदिर के भूमि पूजन से एक दिन पहले प्रदेश भर के साथ साथ देवास में भी कांग्रेसियो ने किया पाठ…

देवास। अयोध्या (ayodhya) में भगवान श्री राम मन्दिर (RamMandir) के भूमि पूजन के ठीक एक दिन पहले पूर्व CM कमलनाथ (kamalnath) के साथ साथ प्रदेश भर में कांग्रेसियो ने आज मन्दिरो में जाकर हनुमान चालीसा और सुंदर काण्ड का पाठ किया।
ऐसे ही देवास में भी आज कांग्रेसियो ने MG रोड़ पर स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में भव्य सुंदर काण्ड और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा,कि भगवान राम किसी अकेले के नही है…। साथ ही उमा भारती के बयान की तारीफ़ करते हुए कहा,कि उमा भारतीजी को साधुवाद सत्य बोलने पर…. उन्होंने सच कहा कि भगवान राम किसी के बाप की बपौती नही है। कुछ पाखंडी लोग यदि सर्टिफिकेट बाँटने का काम करते है ,तो उनसे बड़ा कोई मूर्ख नही है।
मनोज राजानी ने यह भी कहा,कि शँकराचार्य हमारे देवता तुल्य है, शँकराचार्य से ज़्यादा पवित्र हाथ इस दुनिया में किसी के नही हो सकते, यदि उनके हाथो भूमि पूजन होता तो बात कुछ और होती। केवल प्रोपोगण्डा करना पाखण्ड फैलाना यह हम लोगो का काम नही है। स्व. राजीव गाँधी के कार्यकाल ताले खुले,यदि ताले नही खुलते तो आज यह बात नही होती।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Enable Notifications OK No thanks