Dewas : भौंरासा/कांकड़दा में कोरोना की दस्तक, डॉक्टर निकला पॉज़िटिव

Amaltas

क्लीनिक को कंटेनमेंट कर प्रतिबंधित क्षेत्र का पोस्टर लगाया…
डॉ खुद जाकर भर्ती हुए अस्पताल में…, परिजनों ने संपर्क में आए लोगों से मेडिकल टेस्ट कराने और होम क्वॉरेंटाइन होने की अपील की…

\"\"

देवास। जिले का ग्राम भोंरासा अभी तक कोरोना के संक्रमण से अछूता था लेकिन वहां भी कोरोना के संक्रमण का खाता खुल गया है। यहां एक डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। नगर पंचायत, तहसील, और पुलिस के अमले द्वारा उनके क्लीनिक क्षेत्र को कंटेनमेंट किया गया है, और वहां प्रतिबंधित क्षेत्र का पोस्टर लगाया गया है।
आपको बता दें कोरोना पॉजिटिव पाए गए डॉक्टर काकड़दा के रहने वाले हैं, और भोंरासा में क्लीनिक चलाते हैं। उन्होंने इंदौर के एक निजी चिकित्सालय में जांच कराई थी और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करते हुए वे स्वयं देवास के अमलतास अस्पताल में जाकर भर्ती हो गए और देवास में भी उन्होंने कोविड-19 की दोबारा जांच करवाई जिसमें भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इधर डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद परिजनों ने डॉक्टर के संपर्क में आए लोगों से अपील की है कि वह अपना मेडिकल टेस्ट कराएं और खुद होम क्वॉरेंटाइन हो जाएं।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks