मध्य प्रदेश भाजपा को मिला प्रदेश अध्यक्ष का नया चेहरा, वीडी शर्मा बने बीजेपी अध्यक्ष

Amaltas

राकेश सिंह की जगह लेंगे विष्णु दत्त शर्मा….
खजुराहो से सांसद है बीडी शर्मा….
आर एस एस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू की थी राजनीति…
एक बार फिर संघ ने भाजपा पर बनाया दबाव और बीडी शर्मा की हुई ताजपोशी….
भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा को मिला प्रदेश अध्यक्ष का नया चेहरा। अब राकेश सिंह की जगह विष्णु दत्त शर्मा मध्य प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। आज भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने विधिवत उनके नाम की घोषणा कर दी है।
विष्णु दत्त शर्मा वर्तमान में खजुराहो से सांसद हैं। बहुत दिनों से राकेश सिंह की जगह दूसरे को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की अटकले चल रहीं थी, जिस पर शनिवार सुबह फैसला हो गया। वीडी शर्मा ने आरएसएस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत की थी। माना जा रहा है कि भाजपा मध्य प्रदेश में युवा चेहरे को सामने लाना चाह रही थी, इसी के साथ वे ब्राह्मण चेहरा भी है।
मध्य प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने पर वीडी शर्मा ने कहा कि मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार। मेरा प्रयास रहेगा कि संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करुं।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks