इंदौर में पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम पर औषधि विभाग की कार्रवाई, 315 पैकेट जब्त

Amaltas

नागपुर में 18 महिलाओं की किडनी प्रभावित होने के मामले के बाद हरकत में आया विभाग, दो दुकानों पर छापेमारी; दुकानदारों का दावा- हरियाणा में बनी है क्रीम

इंदौर। नागपुर में कथित पाकिस्तानी गोरी क्रीम के इस्तेमाल से 18 महिलाओं की किडनी प्रभावित होने का मामला सामने आने के बाद अब इंदौर में भी औषधि विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने इच्छापुर स्थित पद्मश्री एजेंसी और रानीपुरा मार्केट स्थित द ब्यूटी बार पर छापेमारी कर करीब 315 पैकेट फेयरनेस क्रीम जब्त किए हैं।

जब्त क्रीम के सैंपल जांच के लिए लैबोरेट्री भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही इन उत्पादों में मौजूद रासायनिक तत्वों और उनके संभावित स्वास्थ्य प्रभावों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Madhur

दुकानदारों का दावा- मेड इन इंडिया है क्रीम

Amaltas

कार्रवाई के बाद दोनों दुकानों के संचालकों ने विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। द ब्यूटी बार के संचालक अलकेश रानीपुरा और पद्मश्री एजेंसी के संचालक रमेश ईरानी का दावा है कि उनके पास मौजूद क्रीम पाकिस्तान से नहीं आई है, बल्कि हरियाणा में निर्मित है। पैकेट पर भी मेड इन इंडिया लिखा हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें उत्पाद के प्रतिबंधित होने की जानकारी नहीं थी।

कंपनी से भी जुटाई जा रही जानकारी

औषधि विभाग पैकेट पर दर्ज निर्माता कंपनी की जानकारी जुटा रहा है। फिलहाल जब्त उत्पादों की लैब रिपोर्ट का इंतजार है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि क्रीम की वास्तविक निर्माण और आपूर्ति कहां से हुई तथा इंदौर तक इसका नेटवर्क कैसे पहुंचा।

संपादक

Latest Posts

Enable Notifications OK No thanks