नवागत पुलिस अधीक्षक कृष्णावेणी देसावतु ने किया कार्यभार संभाला

Amaltas

पहले माताजी टेकरी पर पहुंचकर किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
पत्रकारों से भी रूबरू हुई नवागत एसपी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोली एसपी-
जीरो टॉलरेंस रहेगी जिले की पुलिस….
शिकायत मिलने पर किसी को नहीं बख्शा जाएगा….
देवास जिले को करेंगे माफिया मुक्त….
देवास। देवास की नवागत पुलिस अधीक्षक कृष्णावेणी देसावतु ने आज अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके पहले वह प्रसिद्ध माताजी टेकरी पहुंची जहां माता तुलजा और मां चामुंडा के दर्शन किए। दर्शन के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची श्रीमती कृष्णावेणी ने कार्यभार ग्रहण किया उसके तत्काल बाद वे पत्रकारों से रूबरू हुई। श्रीमती कृष्णावेणी ने देवास को माफिया मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना अपनी पहली प्राथमिकता बताया है।

2007 बैच की आईपीएस अधिकारी श्रीमती कृष्णावेणी यहां से पहले इंदौर रेल एसपी थी। इसके पहले वाह दो बार झाबुआ की एसपी रह चुकी हैं। जहां शराब माफियाओं पर नकेल कसने के बाद वह प्रदेश भर में एक दबंग पुलिस अधिकारी की छवि के रूप में
चर्चाओं में आई थी।
आपको बता दें देवास से पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर सोलंकी पदोन्नत होकर भोपाल मुख्यालय पदस्थ किए गए हैं उनके स्थान पर श्रीमती कृष्णावेणी देसावतू को यहां पदस्थ किया गया है। देवास में 22 वर्ष बाद कोई महिला पुलिस अधिकारी पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ हुई हैं। इससे पहले वर्ष 1997 में सुषमा सिंह यहां पुलिस अधीक्षक रह चुकी हैं। नवागत पुलिस अधीक्षक आज पत्रकारों से रूबरू हुई। उन्होंने अपनी कार्यशैली स्पष्ट करते हुए कहा कि अब देवास की पुलिसिंग जीरो टॉलरेंस की रहेगी। किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा उनकी कोशिश रहेगी की भ्रष्टाचार मुक्त पुलिसिंग हो। उन्होंने कहा बिना किसी भेदभाव किए सट्टा जुआ शराब और भू माफियाओं पर कार्रवाई होगी। महिला उत्पीड़न और क्राइम कंट्रोल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस मौके पर प्रेस क्लब की ओर से नवागत एसपी का स्वागत भी किया गया।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks