बावडिया में एक युवक को गोली मारी…

Amaltas

4 फायर किए दो हवा में एक फायर की गोली लगी युवक की जांघ में…
अजय सिंह ठाकुर गोली लगने से हुआ जख्मी…
पूर्व पार्षद कल्याणसिंह के लड़के राहुल और शक्ति ने मारी गोली…
आपसी रंजिश का मामला घायल को एमजी अस्पताल लाये, पुलिस मौके पर…

देखिये वीडियो

देवास। देवास के बावड़िया क्षेत्र में बीती रात दो बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक की जांग पर लगी और वह गंभीर घायल हो गया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। आरोपी युवकों ने चार फायर किए पहले दो फायर हवा में किए और फिर सीधे अजय की तरफ फायर किया गया जिससे वह घायल हुआ है। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने तत्परता पूर्वक दो आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामला बीती रात का है। सीएसपी अनिलसिंह राठौर के मुताबिक जब बावड़िया निवासी अजय सिंह ठाकुर वही मंदिर के पास अपने साथियों के साथ जन्मदिन मना रहा था। तभी आरोपी राहुल सिंह और शक्ति सिंह वहां पहुंचे। दोनों ही किसी बात को लेकर अजय से कहासुनी करने लगे। बात ही बात में आरोपी ने पिस्टल निकाला और पहले दो फायर हवा में किए। उसके बाद आरोपियों ने अजय सिंह पर फायर कर डालें। एक गोली अजय सिंह की जांघ में लगी और वह जख्मी हो गया।
गोली चलने की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। बावड़िया थाना क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए राहुल और शक्ति सिंह को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस भी जप्त किया गया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र में गोली चलने की घटना से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कई लोग अपने घरों में अंदर चले गए।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks