NRC/CAA के खिलाफ निकाली रैली

Amaltas

बहुजन क्रांति मोर्चा के बैनर तले जुटे हजारों लोग…
जवाहर चौक पर एकत्रित होकर निकाली रैली…
NRC/CAA के विरोध में लिखी तख्तियां थी हाथों में…
कानून को बताया काला, मोदी के खिलाफ की जमकर नारेबाजी…
देवास। NRC/CAA के विरोध में आज देवास के जवाहर चौक में हजारों की तादाद में लोग इकट्ठे हुए। बहुजन क्रांति मोर्चा के बैनर तले एकत्रित लोगों ने रैली निकाली जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। रैली में शामिल NRC/CAA के विरोध में तथा नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। कई लोगों के हाथ में तिरंगा तो किसी के हाथ में विरोध की तख्तियां और विभिन्न संगठनों के झंडे थे।

आपको बता दें नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर समूचे देश में बवाल मचा हुआ है। कभी समर्थन में तो कभी विरोध में रेलिया निकल रही हैं। आज NRC, CAA और NPR का विरोध करने हजारों की तादाद में लोग अपने घरों से निकलकर जवाहर चौक पहुंचे। जहां मुस्लिम समाज के लोग बड़ी तादाद में नजर आए।

बहुजन क्रांति मोर्चा के बैनर तले निकलने वाली इस रैली में शामिल लोग एनआरसी और सीएए का विरोध कर रहे थे वही जय जय जय जय जय भीम के नारे भी गुंजायमान हो रहे थे। रैली के दौरान युवाओं की टोलियां के बीच नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे भी गुंजायमान होते रहे।

रैली जवाहर चौक से शुरू होकर सुभाष चौक नावेल्टी चौराहा एमजी रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची जहां ज्ञापन भी सौंपा गया। सुरक्षा और एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल लगाया गया था। एडिशनल एसपी जगदीश डाबर और एसडीएम अरविंद सिंह चौहान सहित पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी भी स्थिति पर नजर रखे हुए थे।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks