नगरनिगम परिसर में किया हनुमान चालीसा का पाठ बाद में मन्दिरस्थल पर की कारसेवा

Amaltas

उज्जैन रोड मैं तोड़े गए मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर हिंदू संगठन हुए लामबंद
भारी पुलिस बल किया गया था तैनात
हनुमान चालीसा के बाद मंदिर के तोड़े गए मलबे को कार सेवा कर हटाते हुए सड़क पर फेंका
बाद में बीएसपी किरण शर्मा की समझाइश पर कार्यकर्ता हुए रवाना
देवास। उज्जैन रोड पर अभिनव कांप्लेक्स के सामने स्थित मंदिर को नगर निगम द्वारा अचानक हटा दिया गया था। जिसका उसी दिन से विरोध चल रहा है। इसी श्रृंखला में आज बड़ी तादाद में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता नगरनिगम पहुंचे। यहां नगर निगम परिसर में कार्यकर्ताओं ने 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया उसके बाद सभी कार्यकर्ता सीधे उज्जैन रोड स्थित अभिनव कांप्लेक्स के सामने जा पहुंचे जहां काफी देर हंगामा चला। डीएसपी किरण शर्मा और पार्षद विनय सांगते की समझाइश पर कार्यकर्ता अपने घरों को लौटे।

आपको बता दें उज्जैन रोड स्थित अभिनव कांप्लेक्स के सामने एक मंदिर के ढांचे को नगर निगम के अमले ने विगत दिनों ढहा दिया था। इसे लेकर तभी से माहौल गर्म है।
हिंदू संगठन के लोग उसी स्थल पर मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग पर अड़े हुए हैं। उधर कल देवास कलेक्टर में कई संगठनों के जिम्मेदार पदाधिकारियों से इस मामले को लेकर चर्चा भी की।

बताया जा रहा है कि प्रशासन इन्हें दूसरी जगह मंदिर के लिए देने को तैयार है लेकिन कई हिंदू संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारी उसी स्थल पर मंदिर बनाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

इसी के चलते आज उक्त स्थल पर पहुंचकर तोड़े गए मंदिर के ढांचे का मलवा हटाने लगे जिसे इन्होंने कार सेवा का नाम दिया था। वहां से मलबा हटाकर सड़क पर फेंका जाने लगा जिसके चलते उज्जैन रोड की एक लेन कई समय तक बाधित रही। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल लगाया गया था।

बाद में मौके पर पहुंचे डीएसपी किरण शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को समझाइश दी इसी दौरान पार्षद विनय सांगते मैं भी वहां मौजूद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को समझाइश दी तब जाकर वह लोग अपने घरों को लौटे।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks