देवास के सयाजी द्वार पर वाहनों की सघन चेकिंग, मोबाइल कोर्ट मौके पर

Amaltas

मैजिक और लोडिंग वाहनों की लगी कतार…
वाहनों के कागजात और लाइसेंस हो रहे चेक…
भारी पुलिस बल और यातायात के जवान लगे ड्यूटी पर…
ओवरलोड वाहन और अपूर्ण कागजात वालों पर हो रहा हाथों-हाथ जुर्माना…
प्रभावशाली नेताओं के समर्थक लगवा रहे पुलिस अधिकारियों को फोन, नहीं मिल रहा रिस्पांस…
लंबे अरसे के बाद यातायात सुधार पर देखने को मिली बड़ी कार्रवाई…

देवास। आज सुबह करीब 10:00 बजे से शहर के सयाजी द्वार पर वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया गया। भारी पुलिस बल और यातायात के जवानों की मौजूदगी में सयाजी द्वार पर मजिस्ट्रेट भी पहुंचे। वाहनों का चेकिंग अभियान शुरू होते ही यहां मैजिक और लोडिंग वाहनों की कतार लग गई।

Madhur

सड़क पर खड़े पुलिस जवान वाहनों के दस्तावेजों की प्राथमिक प्राथमिक चेकिंग कर कमी पाए जाने पर उन्हें मजिस्ट्रेट के सम्मुख पेश करते रहे और वहां हाथों हाथ जुर्माना, चालानी कार्रवाई एवं हिदायत के साथ उन्हें छोड़ा गया। कई वाहनों पर चालानी कार्रवाई भी की जा रही है।

Amaltas

बता दे यहां मैजिक और लोडिंग वाहनों के अलावा यात्री बसों को भी चेक किया जा रहा है। अपूर्ण दस्तावेज वाले वाहन चालकों और मालिकों में हड़कंप मच गया।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks