1 वर्ष में कमलनाथ सरकार ने धोखा भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था का बंटाढार किया…
किसान छात्र और बेरोजगार युवाओं के साथ छलावा का आरोप…
देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने पत्रकार वार्ता कर गिनाई कमलनाथ सरकार की नाकामी….

देवास। मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर देवास से भाजपा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने पत्रकार वार्ता कर कमलनाथ सरकार की नाकामियां गिनाई। उन्होंने कहा चुनाव के समय कांग्रेस ने जो वादे किए थे उनमें से अपना एक भी वचन पूरा नहीं किया। प्रदेश को अगर कुछ दिया है तो धोखा भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था का बंटाढार। भू माफियाओं पर जो कार्रवाई हो रही है उसमें भी देश का पूर्ण तरीके से कार्रवाई की जा रही है। ग्वालियर का उदाहरण हमारे सामने है।
किसानों की कर्ज माफी से लेकर भावंतर और फसल बीमा जैसे लाभ से आज किसान वंचित है। 10 दिन में कर्ज माफी का दावा करने वाली सरकार पूरी तरह नाकाम रही है।
प्रशासनिक अधिकारियों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी हैं या तो पैसे देकर आए हैं तो वे पैसे समेटने में लगे हैं और या फिर कुछ अधिकारी मंत्री नेताओं की चाटुकारिता में लगे हैं। पर्याप्त यूरिया होने के बाद भी किसानों को यूरिया नहीं मिल रहा है यहां तक की यूरिया लेने जाने वाले किसानों को पुलिस के डंडे खाने पड़ रहे हैं। सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए नए-नए शुरू से लेकर आती है।