कमलनाथ सरकार का एक साल बेमिसाल, देवास में सन्नाटा

Amaltas

17 दिसंबर को भोपाल में बड़ा आयोजन
मनमोहन सिंह जी की उपस्थिति में विजन डॉक्यूमेंट।
प्रदेश भर में मनाई गई खुशियां…
देवास में नहीं हुआ कोई आयोजन… यहां तक कि कांग्रेस कार्यालय में ताला लगा रहा।

देवास। कमलनाथ सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश की हर जिला मुख्यालय पर खुशियां मनाई गई। भोपाल में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की उपस्थिति में विजन डॉक्यूमेंट का विमोचन हुआ वही इंदौर में कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में गांधी भवन के सामने ढोल धमाकों के साथ आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई और सरकार के 1 साल पूर्ण होने पर खुशियां मनाई गई। इसी तरह उज्जैन में सरकार का 1 साल पूरा होने पर खूब जश्न मनाया गया। नीमच में तो बाकायदा शहर कांग्रेस द्वारा बड़ा आयोजन किया गया वहां एलईडी लगाकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा विजन डॉक्यूमेंट विमोचन कार्यक्रम दिखाया गया और ढोल धमाके व आतिशबाजी कर सरकार के 1 साल का जश्न कांग्रेसियों ने मनाया।
वहीं देवास में शहर कांग्रेस कार्यालय पर ताले लगे रहे। यहां तक कि शहर कांग्रेस कार्यालय पर रोशनी तक नहीं की गई।
इस बात को लेकर कांग्रेसी गलियारे में ही चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। यह बात भी सामने आई की शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी देवास से बाहर है जिसके चलते यहां सरकार के 1 साल बेमिसाल पर ध्यान देने वाला कोई नजर नहीं आया। जबकि देवास में सर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सहित चार चार ब्लॉक अध्यक्ष है उसके बावजूद कांगरे सरकार के मध्य प्रदेश में 1 साल पूर्ण होने पर 17 दिसंबर को कोई कार्यक्रम आयोजित ना करना चर्चा का विषय बना रहा। उसके बाद रात करीब 10:45 बजे ब्लॉक कांग्रेस की ओर से संदेश जारी कर 18 दिसंबर को सरकार के 1 साल पूरा होने पर कंबल बांटने का एलान किया गया।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Enable Notifications OK No thanks