परिवार निर्माण से लेकर राष्ट्र निर्माण तक के मार्ग में नारी का महत्व सर्वोपरि

मातृशक्ति महिला मंडल ने किया कामगार महिलाओं का सम्मान

Amaltas

बागली, (सोमेश उपाध्याय)। नगर की मातृशक्ति महिला मंडल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। नगर की पहली सफाई कामगार एवं सबसे बुजुर्ग महिला के रूप में सिंदल बाई एवं स्वयं के रोजगार से जुड़ी मंजू बोथरा, रजनी प्रजापति एवं स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति समर्पित सिस्टर के नाम से प्रसिद्ध बसंती सिस्टर का सम्मान किया गया।कार्यक्रम की अतिथि मां के रूप में प्रसिद्ध श्रीमती मृदुला बनर्जी,पूर्व नपाध्यक्ष श्यामा तोमर ,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा बोथरा सुधारानी शर्मा ,निर्मल कारपेंटर, शोभा सिसोदिया एवं एडवोकेट सूची मोदी थे। इस अवसर पर श्रीमती बैनर्जी ने कहा की हमारी प्रतिबद्धता राष्ट्र के लिए होनी चाहिए। जो राष्ट्र के लिए काम कर रहे हैं उनका सहयोग करके गौरवशाली समाज का निर्माण करना चाहिए।पूर्व नपाध्यक्ष श्यामा तोमर ने कहा कि एक सशक्त समाज महिला जागृति के बिना पूर्णतः निर्माण नहीं हो सकता।परिवार निर्माण से लेकर राष्ट्र निर्माण तक के मार्ग में नारी का महत्व सर्वोपरि है।भारती ईनाणी मनोरमा शर्मा सुरक्षा जोशी ने अपने विचार व्यक्त किए।अन्य वक्ताओं ने भी समाज में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं का सदैव सम्मान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रमिला तँवर, टीना सिसोदिया कीर्ति शर्मा दाखा कारपेंटर किरण परिहार,रजनी मोहवाल,कीर्ति शर्मा,रेखा शर्मा आदि समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन संध्या शिवहरे एवं कीर्ति पंचोली ने किया
आभार पूनम गोस्वामी ने माना।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks