महिलाओं ने फूल गुलाल से मनाया फाग उत्सव, गाए भजन

ढोलक की थाप पर किया नृत्य

बागली, (सोमेश उपाध्याय)। होली पर्व को लेकर तैयारियां जारी है। महिलाओं द्वारा फागोत्सव भी मनाया जा रहा है। इसके तहत नगर के गीताभवन में स्थित राधा कृष्ण मंदिर में मातृशक्ति महिला मंडल के तत्वधान में फागोत्सव मनाया गया। महिलाएं रंग-बिरंगे परिधान पहनकर मंदिर पहुंची और जमकर फूलों से होली खेली। कार्यक्रम में भजन मंडली ने फाग गीत प्रस्तुत किए, जिस पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।

Rai Singh Sendhav

महिलाओं ने नृत्य करते हुए एक दूसरे पर फूल बरसाए। महिलाओं ने फूल और कैमिकल रहित गुलाल से होली खेलकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया।इसी तरह नगर में अनेको स्थानो पर फागोत्सव की धूम मची हुई है।पूर्व में चम्पाबाग स्थित गोवर्धननाथ मंदिर,रामदेव मन्दिर आदि जगह भी फागोत्सव मनाया जा चुका है। इस मौके पर राजकुमारी ईनाणी,मनोरमा शर्मा, कीर्ति शर्मा ,संध्या शिवहरे शोभा गोस्वामी, लेखराज शिवहरे श्यामा तोमर,राधिका , सारिका सोनी, प्रमिला तँवर आदि समेत अनेक महिलाएं उपस्थित थी।

संपादक

+ posts

1 thought on “महिलाओं ने फूल गुलाल से मनाया फाग उत्सव, गाए भजन”

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks