राष्ट्रीय सन्त रत्नसुंदर सुरीश्वर जी म.सा.का बागली में मंगलप्रवेश कल

बागली। राष्ट्रीय संत पद्मविभूषण आचार्य श्रीमद विजय रत्नसुंदर सुरीश्वर जी महाराज साहब का बाग़लीनगर में चारदिवसीय प्रवचन माला का भव्य आयोजन जैन श्रीसंघ द्वारा किया जा है।आचार्य श्री के प्रवचन जीवन की दशा और दिशा बदलने वाले होते है ।सरस्वती पुत्र की उपाधि प्राप्त आचार्य श्री द्वारा अभी तक 350से अधिक प्रेरणा दाईं पुस्तकें लिखी जा चुकी है।साधु साध्वी मंडल की अगवानी के लिए स्थानीय जैन समाज एवं अन्य समाज वर्ग में बहुत उत्साह देखा जा रहा है ।प्रवचन पांडाल , उपाश्रय एवं मंदिर की सजावट की गई है।
इस आयोजन के लिए आचार्य श्री का भव्य मंगल प्रवेश दिनांक 10 मार्च 2019 रविवार को प्रातः शिवपुर नयापुरा रोड से होगा, एवं दिनांक 10,11,12,13 मार्च को चार दिवसीय प्रेरक प्रवचन माला प्रातः 9:15 से 10:30 बजे तक स्थान गांधी चौक ,जैन मंदिर बागली के सामने होंगे।१३मार्च को नव दिक्षिता साध्वी निष्ठानिधी श्रीजी की बड़ी दीक्षा भी होगी।
जैन समाज द्वारा सभी धर्म प्रेमी जन से आग्रह किया है की अधिक से अधिक संख्या में पधारकर प्रवचन का पुण्य लाभ ले।

Rai Singh Sendhav

संपादक

+ posts

12 thoughts on “राष्ट्रीय सन्त रत्नसुंदर सुरीश्वर जी म.सा.का बागली में मंगलप्रवेश कल”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks