नेशनल लोक अदालत में आपसी सुलह से निपटे कई प्रकरण

Amaltas

कमल गर्ग \’राही\’.
कन्नौद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर यहां भी नेशनल लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश सुश्री नीना गुप्ता, प्रथम श्रेणी न्यायाधीश सुनील अहिरवार, न्यायाधीश मीना पवार, एडीओपी नरेश चरावडे, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सजीव कुंडल, शासकीय अधिवक्ता दिनेश तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की।

एडवोकेट शैलेन्द्र पांचाल ने बताया लोक अदालत मे विभिन्न प्रकार के 125 प्रकरणो का आपसी सुलह व समझौते से निराकरण किया गया।

जिसमें 2 करोड 45 लाख 15 हजार 30 रूपए की अवार्ड वसूली पारित हुई।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks