आक्रोशित दुकानदार धरने पर बैठे 10 माह बाद भी दुकान निर्माण नही होने से गुस्साए है दुकानदार…
कांटाफोड़, (पुरषोतम चौबे)। नगर के बस स्टैंड पर नगर पंचायत द्वारा पूर्व से निर्मित दुकानें जो सड़क निर्माण के समय नगर पंचायत व राजस्व विभाग सयुंक्त कार्यवाही करते हुए तोड़ दी गई थीं। जिनका आज तक नया निर्माण नहीं किया गया। जिसको लेकर दुकानदार नगर पंचायत के गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गये हैं।
