सम्मान, विदाई और भोजन के साथ स्नेहमिलन

दाल बाफले लड्डू के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चापड़ा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चापड़ा मुख्यमंत्री से पुरस्कार प्राप्त छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं कक्षा बारहवीं के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन।

Amaltas

चापड़ा,(लोकेश राजपूत)। नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह एवं मुख्यमंत्री से पुरस्कार प्राप्त छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह रखा गया।

प्राचार्य कमल किशोर मंडलोई ने बताया कि उक्त आयोजन में प्रत्येक छात्र छात्राओं को भोजन की व्यवस्था स्कूल परिवार की ओर से की गई।

साथ ही कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया एवं विगत वर्षों में मुख्यमंत्री से पुरस्कार प्राप्त छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया। इस प्रकार का आयोजन विद्यालय में पहली बार किया गया है । इस अवसर पर विद्यालय के सभी स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks