रेत से भरा डम्पर बीच मार्ग में हुआ ख़राब, दिन भर वाहन हुए गुत्थमगुत्था

Amaltas

कन्नौद (कमल गर्ग \”राही\”)। पुरानी जेल के सामने वायपास पर रेत से भरे डम्पर के खराब हो जाने से दिन भर में कई बार जाम की स्थिति के चलते वाहन उलझते रहे।

ज्ञात रहे जहा डम्पर खराब हुआ यहीं से सभी भार वाहक ट्रक व बसों का आना-जाना बना रहता है। वैसे इस मार्ग से छोटे बडे मिलाकर हजारों वाहनों का आना जाना बना रहता है।

यातायात का अधिक दबाब होने से नगर पंचायत व जेल के सामने कई बार जाम लगता रहता है। जिससे घंटो परेशानी उठानी पडती है।

दूसरे वायपास की मांग पिछले कई वर्षो से की जा रही है, लेकिन न तो नेता ध्यान दे रहे हैं और न ही अधिकारी। जिसका खामियाजा आमजनों को प्रतिदिन भुगतना पडता है।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks