
क्या जोया उगलेगी हनीट्रैप के और भी राज…?
क्या और डॉक्टर और वकीलों पर आएगी आंच..?
पुलिस ने हनी ट्रैप की मुख्य आरोपी जोया उर्फ मोनिशा डेविड को कोर्ट में पेश किया…
पुलिस को मिला 3 दिन का रिमांड 5 सितंबर को फिर होगी पेशी…
देवास के चर्चित हनी ट्रैप मामले की मुख्य आरोपी जोया उर्फ मोनीषा डेविड को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। जहां से पुलिस को 3 दिन का रिमांड मिला है अब जोया को 5 सितंबर को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। जोया का 3 दिन के पुलिस रिमांड की खबर ने मामले से जुड़े लोगों की धड़कनें बढ़ा दी है। अब देखना है मामले को लेकर पुलिस जोया से क्या-क्या राज उगलवाने में सफल हो पाती है।
आपको बता दें कि देवास के बहुचर्चित नर्सिंग होम संचालक डॉ पवन चिल्लोरिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने जोया और डॉक्टर संतोष दाभाड़े व डॉक्टर महेंद्र गालोदिया के खिलाफ भादवि धारा 384, 120 बी का प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने शुक्रवार को भीलवाड़ा राजस्थान से जोया को गिरफ्तार किया था। जिसे कल रात देवास लाया गया और आज उसे कोर्ट में पेश किया गया।
दरअसल फरियादी डॉक्टर पवन चिल्लोरिया ने पुलिस को 11 पेज का आवेदन दिया था। जिसमें नामजद आरोपियों के अलावा शहर के कुछ वकील और डॉक्टरों के नाम का भी जिक्र किया गया है। सूत्र बताते हैं की डॉक्टर ने एक बड़ी धनराशि एक वकील के बैंक खाते में ट्रांसफर की थी। पुलिस ने इस मामले को लेकर पिछले दिनों शहर के 3 वकीलों के कथन दर्ज किए थे। फरियादी के शिकायती आवेदन में वकीलों के नाम का जिक्र होने से पुलिस भी ज्यादा कुछ कहने से बच रही है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
जोया की गिरफ्तारी और अब मिले पुलिस रिमांड के बाद पुलिस जोया से पूछताछ करेगी। जिससे अब तक ठंडी पड़ी जांच में कुछ तेजी आने की उम्मीदें लगाई जा रही हैं। वहीं मामले में कुछ बड़े खुलासे भी हो सकते हैं।

Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://accounts.binance.info/en-ZA/register?ref=B4EPR6J0
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.