देवास शहर और आसपास फैला कोरोना संक्रमण, आज मिले 9 पॉजिटिव

Amaltas

देवास। जिले में फिर कोरोना का संक्रमण पैर पसारने लगा है। आज फिर शहर सहित आसपास के क्षेत्र में कोरोनावायरस का संक्रमण फैलता नजर आ रहा है। आज जिले में 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह अब तक जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3030 पर पहुंच गई है, वही वर्तमान में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 35 पर पहुंच गया है। पिछले कुछ समय से देवास में एक दो मरीज पॉजिटिव आ रहे थे किंतु आज देवास जिले के 9 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर में ना तो लोग फेस मास्क का उपयोग कर रहे हैं और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं प्रशासन भी इस तरह गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है।

आपको बता दें आज आई कोरोनावायरस रिपोर्ट में देवास में थे और बागली में 3 लोगों के कोविड-19 होने की रिपोर्ट आई है। देवास शहर के एमजी रोड और आवास नगर क्षेत्र में एक-एक मरीज पॉजिटिव पाया गया है।
अब देवास जिला प्रशासन को चाहिए कि देवास शहर में कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए थोड़ा सख्त रवैया अपनाते हुए फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कर आ जाना जरूरी हो गया है।

– आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3030
– जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 35
– अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27

कोरोना पाजिटिव केसेस

1 पताः-एमजी रोड, देवास ,पुरूष 37 वर्ष
2 पताः-पूरपडिया, देवास ,पुरूष 20 वर्ष
3 पताः-कानकुण्ड, देवास ,पुरूष 19 वर्ष
4 पताः-आवास नगर, देवास ,पुरूष 24 वर्ष
5 पताः-राबडिया, देवास ,पुरूष 18 वर्ष
6 पताः-पाडल्या, देवास ,पुरूष 21 वर्ष
7 पताः-वार्ड-13 बागली देवास ,पुरूष 04 वर्ष
8 पताः-पुंजापुरा बागली ,देवास ,पुरूष 50 वर्ष
9 पताः-वार्ड-14 बागली देवास ,पुरूष 29 वर्ष

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Enable Notifications OK No thanks