चौथी राष्ट्रीय थाई किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए मप्र टीम रवाना

Amaltas

देवास। कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में 14 नवंबर तक आयोजित होने वाली चौथी राष्ट्रीय थाई किक बॉक्सिंग 14 एवं 17 वर्ष बालक-बालिका चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए टीम देवास से मालवा एक्सप्रेस से रवाना हुई।

मप्र थाई किक बॉक्सिंग संघ के सचिव हेमेन्द्र निगम ने बताया दिव्यांशु, विशाल पटेल, वैभव ठाकुर, कुशाग्र ठाकुर, अतुल राव, पियुष धाकड़, मोहित धाकड़, अमन गायकवाड़, अर्शद मंसूरी, विवेक राठौर, विनीत ठाकुर, आयुष चौधरी, अंकित नकुम, देवेश यादव, कार्तिक बगानिया आदि मप्र टीम का प्रतिनिधित्व करेंगें। टीम के कोच प्रिंस बगानिया एवं मैनेजर विवेक बंजारे हंै। खिलाडिय़ों को विकास जायसवाल, सुदेश सांगते, दशरथ मंडलोई, विजय चौधरी, एसएन नामदेव, मनीष जायसवाल, विजय वर्मा, मुनव्वर खां पठान, सुनील चौधरी, शिव प्रजापति, विपुल चौहान, राजेन्द्र विजयवर्गीय आदि ने शुभकामनाएं दीं।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks