देवास में कम हुआ कोरोना, लेकिन टूटी नहीं चैन..  आज 6 पॉजिटिव

देवास। देवास जिले में कोरोना का असर अब कम हुआ है। पिछले 2 हफ्ते से देवास में निकलने वाले कोरोना की संख्या का आंकड़ा 10 से नीचे स्थिर है। आज 6 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। देवास जिले के लगभग सभी हॉटस्पॉट अब खत्म हो चुके हैं, लेकिन कोरोना की चैन अभी टूटने का नाम नहीं ले रही है। अब जितने पॉजिटिव आ रहे हैं लगभग उतने ही मरीज रोजाना अस्पताल से छुट्टी होकर घर लौट रहे हैं ऐसे में अस्पतालों में भर्ती एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी 50 से नीचे आकर स्थिर हो गया है आज अस्पताल में भर्ती एक्टिव मरीजों की संख्या 33 है।
अब तक कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1876 है जबकि इनमें से 1820 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। देवास के अस्पतालों में अब एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पिछले एक हफ्ते से 50 के नीचे स्थिर है। फिलहाल एक्टिव मरीज 33 हैं।
 
आज देवास के कोतवाली पुलिस केंपस  बैंक नोट प्रेस कॉलोनी  रेवा बाग आनंद ऋषि नगर  और लेबर कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव मिला हैं।

Rai Singh Sendhav

आज के पॉजिटिव केसेस

1 पताः-रेवाबाग,देवास ,महिला,उम्र 42 वर्ष
2 पताः-आनंद़ ऋषि नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 39 वर्ष
3 पताः-बीएनपी कालोनी ,देवास ,महिला,उम्र 24 वर्ष
4 पताः-बीएनपी कालोनी ,देवास ,महिला,उम्र 50 वर्ष
5 पताः-कोतवाली पुलिस कैम्पस,देवास ,महिला,उम्र 39 वर्ष
6 पताः-लैबर कालोनी,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष

\"\"

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks