देवास में कोरोना का कहर बरकरार, आज 31 नए पॉजिटिव, स्वस्थ होकर घर भी लौट रहे..

Amaltas

आज प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 567
अब तक कुल कोरोना संक्रमित -1476
कोरोना से मौत-21
एक्टिव मरीज- 284
अब तक स्वस्थ मरीज- 1171

देवास। देवास जिले में कोरोना का कहर बरकरार है। आज गुरुवार को देवास जिले में 31 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह आंकड़ा आज आई 567 सैंपल रिपोर्ट में आया है। पिछले लंबे अरसे से रोजाना निकलने वाले कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा दो ढाई दर्जन आ रहा है। जो आज तक लगातार बरकरार है। आज आए  31 पॉजिटिव मरीजों में सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र के हैं।
आज तो खुद पुलिस थाना कैंपस से एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

कोविड-19 का संक्रमण देवास शहर सहित जिले के ग्रामीण अंचल में कोहराम मचा रहा है। आज देवास शहर के बालगढ़, अग्रवाल नगर, गायत्री नगर, मुखर्जी नगर, शांति नगर, राजा राम नगर, श्री कृष्ण नगर, मिश्रीलाल नगर, शिमला कॉलोनी, सम्यक विहार और तोड़ी क्षेत्र में भी कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए है।

आज जिले के सोनकच्छ, राजोदा, बालोदा, उदय नगर, सतवास, लोहारदा, पोखर बुजुर्ग, भलाई कला, टोंकखुर्द क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। नीचे अधिकृत रिपोर्ट भी देखिए। 

स्वस्थ भी हो रहे मरीज

\"\"

देवास के लिए सुकून की बात यह है कि यहां कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ भी तेजी से हो रहे है। बुधवार को अमलतास हॉस्पिटल से 15 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। हॉस्पिटल प्रबंधक विजय जाट के मुताबिक अमलतास हॉस्पिटल में देवास,उज्जैन, आगर,शाजापुर के कोरोना संक्रमित मरीज इलाज के लिए लगातार आ रहे हैं वह स्वस्थ होकर अपने घर लौट रहे हैं। शाजापुर जिले के एक मरीज देवचंद्र गोयल भी डिस्चार्ज हुए हैं जोकि 78 वर्ष की आयु के साथ दिल की बीमारी व डायबिटीज के साथ ही कोरोना पॉजिटिव थे। 

आज की रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस –

1 पताः-बालोदा,देवास पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
2 पताः-अग्रवाल नगर,देवास पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
3 पताः-गायत्री नगर,देवास पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
4 पताः-राजोदा (बरोठा) ,देवास ,महिला ,उम्र 25 वर्ष
5 पताः-राजोदा (बरोठा) ,देवास, ,पुरूष ,उम्र 21 वर्ष
6 पताः- उदयनगर ,उदयपुरा देवास ,महिला ,उम्र 20 वर्ष
7 पताः-पुलिस स्टेशन कैम्पस टौंकखुर्द,देवास,महिला ,उम्र 37 वर्ष
8 पताः-मुखर्जी नगर ,देवास,,महिला ,उम्र 52 वर्ष
9 पताः-सतवास,देवास,,महिला ,उम्र 34 वर्ष
10 पताः-शांति नगर बिहारी कालोनी ,देवास ,,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
11 पताः-राजाराम नगर,देवास ,,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
12 पताः-श्रीकृष्ण नगर,देवास ,,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
13 पताः-मिश्रीलाल नगर,देवास ,,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष
14 पताः-वार्ड-4 सोनकच्छ,देवास ,,पुरूष ,उम्र 72 वर्ष
15 पताः-शिमला कालोनी,देवास,महिला ,उम्र 37 वर्ष
16 पताः-शिमला कालोनी,देवास,पुरूष ,उम्र 6 वर्ष
17 पताः-बालगढ ,देवास ,पुरूष ,उम्र 65 वर्ष
18 पताः-आलरी,देवास ,,पुरूष ,उम्र 19 वर्ष
19 पताः-भैसून,देवास,महिला ,उम्र 19 वर्ष
20 पताः-पौखर बुर्जग,देवास ,,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
21 पताः-लोहारदा,देवास ,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
22 पताः-सतवास,देवास ,महिला ,उम्र 34 वर्ष
23 पताः-किरोदा,देवास ,महिला ,उम्र 22 वर्ष
24 पताः-सतवास,देवास ,महिला ,उम्र 26 वर्ष
25 पताः-वार्ड-2 सोनकच्छ,देवास ,महिला ,उम्र 20 वर्ष
26 पताः-सरसौदा सोनकच्छ,देवास ,पुरूष ,उम्र 29 वर्ष
27 पताः-बालगढ ,देवास ,पुरूष ,उम्र 38 वर्ष
28 पताः-भलाई कला,सोनकच्छ,देवास ,पुरूष ,उम्र 62 वर्ष
29 पताः-सम्यक विहार ,देवास,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
30 पताः-तोडी,देवास ,महिला ,उम्र 50 वर्ष
31 पताः-तोडी ,देवास,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष
                                                    

\"\"

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks