Coronavirus in Dewas

राजोदा हॉट स्पॉट
आज प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 450
अब तक कुल कोरोना संक्रमित -1341
कोरोना से मौत-21
एक्टिव मरीज- 183
अब तक स्वस्थ मरीज- 1137
देवास। देवास में कोरोना का कहर दिन प्रतिदिन भयावह रूप लेता जा रहा है। आज देवास जिले में 45 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। पिछले कई दिनों से दो ढाई दर्जन पॉजिटिव मरीज रोजाना मिल रहे हैं। देवास जिले में कोरोना ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए आज 1 दिन में सबसे अधिक 45 पॉजिटिव के आंकड़े को छुआ है। सबसे बड़ी बात तो यह कि कोरोना संक्रमित मरीजों की जांच करने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने का काम करने वाली रैपिड रिस्पांस टीम के दो जिम्मेदार सदस्य की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अब इन्हें भी अमलतास अस्पताल में भर्ती किया गया है। राजोदा अब तक के सबसे बड़े हॉटस्पॉट के रूप में सामने आया है। आज यहां 9 पाजीटिव मरीज पाए गए। वही आज मौत के आंकड़े में भी एक अंक का इजाफा हुआ है। कोविड-19 पॉजिटिव एक मरीज की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है, जिसे भी मीडिया बुलेटिन में जोड़ा गया है। इस तरह देवास जिले में अब मौत का आंकड़ा 21 हो गया है। आज आए 45 पॉजिटिव मरीजों में एक कायथा जिला उज्जैन और एक टिमरनी जिला हरदा का होने से उन्हें देवास जिले की लिस्ट में नहीं दर्शाया गया है और इनके नाम संबंधित जिलों की लिस्ट में जोड़े गए हैं।
कोविड-19 का संक्रमण देवास शहर सहित जिले के ग्रामीण अंचल में कोहराम मचा रहा है। आज देवास की सिविल लाइन, बजरंग नगर, अनुकूल नगर, शिवाजी नगर, राधागंज, पटवर्धन मार्ग, बजरंग बली नगर, कर्मचारी कॉलोनी, रानी बाग, न्यू बजरंगबली, निमाड़ नगर, शिव शक्ति नगर, आवास नगर, अमलतास अस्पताल कैंपस और जिला अस्पताल कैंपस में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए है।
देखिए अधिकृत रिपोर्ट।
आज की रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस –
1 पताः-राजोदा (बरोठा) ,देवास ,महिला ,उम्र 55 वर्ष
2 पताः-राजोदा (बरोठा) ,देवास, ,पुरूष ,उम्र 72 वर्ष
3 पताः-राजोदा (बरोठा) ,देवास ,महिला ,उम्र 27 वर्ष
4 पताः-राजोदा (बरोठा) ,देवास,,पुरूष ,उम्र 46 वर्ष
5 पताः-राजोदा (बरोठा) ,देवास, ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
6 पताः-राजोदा (बरोठा) ,देवास,,पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
7 पताः-राजोदा (बरोठा) ,देवास ,महिला ,उम्र 47 वर्ष
8 पताः-राजोदा (बरोठा) ,देवास ,महिला ,उम्र 45 वर्ष
9 पताः-राजोदा (बरोठा) ,देवास ,महिला ,उम्र 32 वर्ष
10 पताः-बजरंग नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 33 वर्ष
11 पताः-सिविल लाईन ,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
12 पताः-अनुकुल नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 40 वर्ष
13 पताः-शिवजी नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 57 वर्ष
14 पताः-राधागंज ,देवास ,पुरूष ,उम्र 41 वर्ष
15 पताः-अस्पताल कैम्पस ,देवास ,महिला ,उम्र 33 वर्ष
16 पताः-पटवर्धन मार्ग मोति बंगला,देवास ,महिला ,उम्र 54 वर्ष
17 पताः-अनुकुल नगर ,देवास ,,पुरूष ,उम्र 21 वर्ष
18 पताः-बजरंगबली नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 39 वर्ष
19 पताः-कर्मचारी कालोनी ,देवास ,,पुरूष ,उम्र 49 वर्ष
20 पताः-सांवेर सोनकच्छ ,देवास ,,महिला ,उम्र 60 वर्ष
21 पताः-शिवजी नगर,मोति बंगला ,देवास ,पुरूष ,उम्र 26 वर्ष
22 पताः-महादेव आईटीआई के पास रानीबाग ,देवास ,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
23 पताः-अस्पताल कैम्पस ,देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
24 पताः-ग्राम भुतिया खुर्द, सोनकच्छ ,देवास ,,महिला ,उम्र 60 वर्ष
25 पताः-न्यू बजरंग नगर,देवास महिला ,उम्र 47 वर्ष
26 पताः-निमाड नगर इटावा,देवास ,पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
27 पताः-शिवशक्ति नगर,देवास ,महिला ,उम्र 48 वर्ष
28 पताः-आवास नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
29 पताः-कालानी बाग ,देवास ,महिला ,उम्र 27 वर्ष
30 पताः-धारूखेडी (बरोठा) ,देवास ,महिला ,उम्र 29 वर्ष
31 पताः-जलाराम नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 23 वर्ष
32 पताः-बोलास ग्राम ,सोनकच्छ ,देवास ,पुरूष ,उम्र 26 वर्ष
33 पताः-वार्ड-1 भौरासा, सोनकच्छ ,देवास ,महिला ,उम्र 52 वर्ष
34 पताः-भलैकला ,सोनकच्छ ,देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
35 पताः-देव नगर ,खातेगांव ,देवास ,महिला ,उम्र 45 वर्ष
36 पताः-वार्ड-10 सतवास ,कन्नौद, देवास ,महिला ,उम्र 58 वर्ष
37 पताः-वार्ड-11 सतवास ,कन्नौद, देवास ,महिला ,उम्र 56 वर्ष
38 पताः-मलगांव ,कन्नौद, देवास ,महिला ,उम्र 27 वर्ष
39 पताः-कांजीपुरा,खातेगावं ,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
40 पताः-पटाडा (बरोठा) ,देवास ,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
41 पताः-पटाडा (बरोठा) ,देवास ,महिला ,उम्र 36 वर्ष
42 पताः-वार्ड-8 हाटपिपल्या,बागली देवास ,पुरूष ,उम्र 17 वर्ष
43 पताः-अमलतास कैम्पस,,देवास ,पुरूष ,उम्र 22 वर्ष
