त्योंथर के पूर्व भाजपा विधायक रमाकांत तिवारी नही रहे

Amaltas

रीवा। त्योंथर के पूर्व भाजपा विधायक रमाकांत तिवारी नही रहे। त्योंथर से चार बार विधायक चुने गए तिवारी लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।

2003 में उमा भारती के नेतृत्व में बनी बीजेपी सरकार में त्यौंथर विधायक रमाकांत तिवारी मंत्री बनाए गए थे। इसके बाद वे रीवा जिले की त्योंथर विधानसभा सीट से 2013 में अंतिम बार विधायक चुने गए। बीजेपी उम्मीदवार रमाकांत तिवारी ने ब्राह्मण बहुल सीट पर कांग्रेस के रमाशंकर सिंह को करीब 7 हजार वोटों से हराया था। 2018 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने अस्वस्थता की वजह से उन्हें टिकट नहीं दिया था।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks