उज्जैन संभाग आयुक्त पहुंचे जिला अस्पताल देखा फीवर क्लीनिक…

जिला अस्पताल मे बने रहे नये आई.सी.यू के 10 बेड को शीघ्र प्रारंभ करने के दियें निर्देश….

Rai Singh Sendhav

देवास। उज्जैन संभाग आयुक्त आनंद कुमार शर्मा आज देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने फीवर क्लीनिक एवं बन रहे कोविड-19 आई.सी.यु का निरीक्षण किया। उन्‍होंने नये आई.सी.यू के 10 बेड शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दियें।

\"\"

शहरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के लिए फीवर क्लीनिक जांच के मुख्य केन्द्र रहेंगें जॅहा रेपिड एंटजन से जाच की सूविधा प्रारंभ कि गयी है। जिले के समस्त शासकीय चिकित्सालयों एवं डिस्पेसरिज की ओपीडी में सर्दी, खासी, गले में दर्द बुखार व सास लेने में तकलीफ के मरीजों के लिये पृथक से फीवर क्लीनिक के संचालित किये जा रहे है।

उज्जैन संभाग आयुक्त आनंद कुमार शर्मा द्वारा कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का निरीक्षण किया गया। उन्होने चिकित्सको से सेन्टर के कार्य की जानकारी ली एवं पूछा किस प्रकार कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर कार्य करेगा, सार्थक पोर्टल पर मरीजों की किस प्रकार एन्ट्री होगी। उनके समक्ष चिकित्सक ने विडियों काल से मरीजो से चर्चा कि गई।

CMHO एमपी शर्मा ने बताया कोविड-19 टेस्ट के लिए रेपिड एंटीजन टेस्टिंग किट से जाच करने उपरांत रिस्क स्ट्रेटीफिकेशन मेट्रिक्स के आधार पर उपचार हेतु चिकित्सक द्वारा  होम आइसोलेशन अथवा चिन्हित सी.सी.सी ,डी.सी.एच. में रेफर किया जावेगा। 

डायबिटिज, हायपरटेंशन हृदय एवं किडनी संबंधित बीमारी अथवा अन्य असंचारी रोग से ग्रसित व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं तथा लक्षण युक्त मरीजों के कोविड-19 टेस्ट के परिणाम अब शीघ्र प्राप्त हो सकेंगे। डॉ शर्मा ने बताया रेपिड एंटीजन टेस्टिंग किट से जाच कर समुचित उपचार, फीवर क्लीनिक के माध्यम से कोविड-19 पाजिटिव मरीज के संपर्क में आए व्यक्तियों की रेपिड एंटीजन रेपिड एंटीजन टेस्टिंग किट से जाच कर समुचित उपचार हेतु सलाह दि जा रही है।

संपादक

+ posts

1 thought on “उज्जैन संभाग आयुक्त पहुंचे जिला अस्पताल देखा फीवर क्लीनिक…”

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks