बागली उप जेल से कैदियों के भागने की घटना की जांच के लिए कमेटी बनाई

देवास।  दिनांक 12 सितंबर को बागली उप जेल से 2 कैदी के दीवार फांद कर फरार होने की घटना घटित हुई थी। उक्त घटना की दंडाधिकारी जांच हेतु कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी चंद्रमौली शुक्ला ने जांच संस्थित गठित की है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने अनुविभागीय अधिकारी बागली अरविंद चौहान को जांच प्रभारी बनाया है तथा उन्हें आदेशित किया है कि वह जांच की पूरी जानकारी 15 दिवस के अंदर प्रस्तुत करें।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने आदेशित किया है कि घटना किन परिस्थितियों में घटित हुई। सुरक्षा संबंधी कमियां जिसके कारण घटना घटित हुई।  घटना के लिए कौन-कौन अधिकारी व कर्मचारी उत्तरदाई है तथा घटना के रोके जाने के उपाय के बारे में जानकारी प्रतिवेदन बनाकर प्रस्तुत करें।

Rai Singh Sendhav

संपादक

+ posts

1 thought on “बागली उप जेल से कैदियों के भागने की घटना की जांच के लिए कमेटी बनाई”

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks