मेंढकी रोड रेलवे ओवर ब्रिज की तीसरी भुजा की मांग को लेकर धरना

Amaltas

देवास। देवास के मेंढकी रोड पर बन रहे रेलवे और ब्रिज की विजय नगर की तरफ तीसरी भुजा बनाए जाने की मांग को लेकर आज क्षेत्रीय रहवासियों के साथ पूर्व पार्षद प्रतिनिधि ने धरना दिया। इस दौरान अचानक हुई बारिश में भी कार्यकर्ता धरने पर डटे रहे। उन्होंने शासन प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर तीसरी भुजा नहीं बनाई गई तो उग्र आंदोलन करेंगे।

\"\"

आपको बता दें मेंढकी रोड रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण हो रहा है। देवास की तरफ एक साइड का ब्रिज लगभग बनकर तैयार है। मेंढकी रोड की तरफ ब्रिज का काम तीव्र गति से चल रहा है। हालांकि इस रेलवे ओवर ब्रिज से विजयनगर की ओर तीसरी भुजा बनाए जाने की मांग पहले भी उठी है किंतु उसका कोई निराकरण नहीं हो सका। आज एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल पवार के नेतृत्व में तमाम युवा विजय नगर मेन रोड पर ब्रिज के समीप धरने पर बैठ गए और ब्रिज की तीसरी भुजा बनाए जाने की मांग करते हुए आंदोलन किया।

संपादक

1 thought on “मेंढकी रोड रेलवे ओवर ब्रिज की तीसरी भुजा की मांग को लेकर धरना”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks