Dewas news : आज फिर कोरोना ब्लास्ट,  11पॉजिटिव

Amaltas

अब तक कुल कोरोना संक्रमित -549
अब तक स्वस्थ मरीज-453
कोरोना से मौत-15
एक्टिव मरीज- 81
आज प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 565

देवास।  covid-19 कोरोना का संक्रमण देवास शहर सहित जिले में लगातार जारी है। आज जिले के विभिन्न इलाकों में 11 लोगों की रिपोर्ट coronavirus संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं जिले के खातेगांव क्षेत्र के कांकरिया में एक कोरोना संक्रमित मरीज पाया गया हैं। साथ ही सोनकच्छ में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। वहीं गुराड़िया भील में दो और सवंरसी में एक मरीज पॉजिटिव पाया गया है। बात देवास शहर की करें तो शहर के जय श्री नगर में तीन के साथ लक्ष्मण मगर और कालानी बाग में भी कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग से जानकारी के मुताबिक इंदौर में हुई एक और मौत को देवास जिले की सूची में जोड़ा गया है। इस तरह अब देवास जिले में कोरोना के संक्रमण से हुई मौत का आंकड़ा 15 पर पहुंच गया है। भोपाल की बीएमएचआरसी लैब तथा देवास जिला अस्पताल की ट्रू-नाट पैथोलॉजी एवं अमलतास हॉस्पिटल की लैब से कुल 538 सैंपल रिपोर्ट अभी आना बाकी है।  आज 565 सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई इनमें से 11 मामले positive पाए गए। देवास में अभी तक 25434 सैंपलों की जांच कराई जा चुकी है। अब तक 24896 सैंपल रिपोर्ट  देवास  जिले की आ चुकी हैं । देखिए अधिकृत रिपोर्ट।

आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारी-

1 पताः-वार्ड-6 सोनकच्छ ,देवास , पुरूष, उम्र 45 वर्ष
2 पताः-जयश्री नगर , देवास, पुरूष , उम्र 35 वर्ष
3 पताः-जयश्री नगर, देवास, पुरूष , उम्र 50 वर्ष
4 पताः-जयश्री नगर , देवास, पुरूष, उम्र 17 वर्ष
5 पताः-गुराडिया भील देवास, पुरूष , उम्र 65 वर्ष
6 पताः-गुराडिया भील देवास, पुरूष, उम्र 65 वर्ष
7 पताः-लक्ष्मण नगर, देवास, महिला, उम्र 55 वर्ष
8 पताः-कालाॅनी बाग, देवास, पुरूष , उम्र 40 वर्ष
9 पताः-कांकरिया, खातेगांव, देवास, पुरूष, उम्र 80 वर्ष
10 पताः-देवास, पुरूष, उम्र 25 वर्ष
11 पताः-संवरसी, टोंकखुर्द, देवास, महिला, उम्र 23 वर्ष

\"\"

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks