शहर की कई कालोनियां कोरोना की चपेट में, आज फिर 7 पॉजिटिव

Amaltas

अब तक कुल कोरोना संक्रमित -483
अब तक स्वास्थ्य मरीज-413
कोरोना से मौत-13
एक्टिव मरीज- 57
आज प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 396

देवास।  covid-19 कोरोना का संक्रमण देवास शहर सहित जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज शहर के अलग-अलग क्षेत्र और अलग-अलग कालोनियों से 7 लोगों की रिपोर्ट coronavirus संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। शहर की तारिणी कॉलोनी, विश्वकर्मा नगर, कर्मचारी कॉलोनी, श्रीनगर कॉलोनी, किशन नगर और बड़ा बाजार सहित कई इलाके अब कोरोना की चपेट में है। वही टोंकखुर्द के वार्ड क्रमांक 9 में भी एक  मरीज कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है।
इस तरह अब देवास जिले में कोरोना के संक्रमण से हुई मौत का आंकड़ा 13 पर पहुंच गया है। भोपाल की बीएमएचआरसी लैब तथा देवास जिला अस्पताल की ट्रू-नाट पैथोलॉजी एवं अमलतास हॉस्पिटल की लैब से कुल 870 सैंपल रिपोर्ट अभी आना बाकी है।  आज 396 सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई इनमें से 7 मामले positive पाए गए। देवास में अभी तक 22157 सैंपलों की जांच कराई जा चुकी है। अब तक 21287 सैंपल रिपोर्ट  देवास  जिले की आ चुकी हैं । देखिए अधिकृत रिपोर्ट।

आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारी-

1 पताः-बडा बाजार,देवास, पुरूष,उम्र 50 वर्ष
2 पताः-तराणी काॅलोनी देवास, पुरूष,उम्र 49 वर्ष
3 पताः-वार्ड न-9, टोंकखुर्द, देवास, पुरूष,उम्र 21 वर्ष
4 पताः-कर्मचारी काॅलोनी,देवास, महिला,उम्र 30 वर्ष
5 पताः-श्री किशन नगर,देवास, महिला,उम्र 54 वर्ष
6 पताः-श्रीनगर काॅलोनी,देवास, पुरूष,उम्र 41 वर्ष
7 पताः-विश्वकर्मा काॅलोनी,देवास, महिला,उम्र 51 वर्ष

\"\"

http://localhost/time2023//7664

http://localhost/time2023//7657

संपादक

+ posts

1 thought on “शहर की कई कालोनियां कोरोना की चपेट में, आज फिर 7 पॉजिटिव”

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Enable Notifications OK No thanks