\”शुद्ध के लिए युद्ध\” अभियान के तहत 27 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को कांग्रेस बांटेगी गंगाजल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने किया अभियान का शुभारंभ

Amaltas

बागी विधायकों ने किए मतदाताओं के मत अशुद्ध, कॉन्ग्रेस गंगाजल से मतदाताओं के वोट शुद्ध करेगी

भोपाल। 15 महीने की कमलनाथ सरकार गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बागी विधायकों के विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के अंतर्मन के शुद्धिकरण का कांग्रेस अभियान शुरू करने जा रही है। कांग्रेस का मानना है कि इन मतदाताओं ने कांग्रेस को ही वोट दिया था परंतु बागी विधायकों ने मतदाताओं के वोट अशुद्ध कर दिए हैं। इसलिए मतदाताओं को फिर से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए उनका शुद्धिकरण किया जाएगा। इसके लिए सभी उपचुनाव वाली 27 विधानसभा सीटों पर घर-घर जाकर मतदाताओं को आधा लीटर गंगाजल वितरित किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने की। इस अभियान का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस मोर्चा प्रकोष्ठ समन्वयक श्रीमती अर्चना जायसवाल कर रही हैं। गंगा जल वितरण अभियान का संयोजक हिमांशु यादव को बनाया गया है।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks