कोरोना का कहर : आज देवास की 10 कालोनियों में पहुंचा कोरोना संक्रमण

Amaltas

Coronavirus in Dewas

आज जिले में 14 positive
आज प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 410
आज  की सैंपल रिपोर्ट में नेगेटिव- 387
आज तक रिपोर्ट आना शेष 582
अब तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 16069

देवास।  covid-19 कोरोना का संक्रमण देवास शहर में तेजी से पसर रहा है। आज फिर शहर सहित जिले में 14 लोगों की रिपोर्ट coronavirus संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।  कोरोना के संक्रमण ने आज शहर के  लगभग हर इलाके मैं अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।  वहीं जिले के कांटा फोड़ और टोंक खुर्द क्षेत्र के फतेहपुर खेड़ा में भी एक-एक कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। आज देवास शहर की 10 कॉलोनियां कोरोना की चपेट में आ गई है। आज देवास कि जिन कालोनियों में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज पाए गए, उनमें  बावडिया, अर्जुन नगर, गौतम नगर, आदर्श नगर,  राधा गंज, मुखर्जी नगर,  सनसिटी,  अमोना,  जय श्री नगर  और पाचुनकर कॉलोनी, शामिल है।  औद्योगिक क्षेत्र  तो पहले से ही हॉटस्पॉट  बन चुका है यहां कल भी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए थे।
भोपाल की बीएमएचआरसी लैब तथा देवास जिला अस्पताल की ट्रू-नाट पैथोलॉजी एवं अमलतास हॉस्पिटल की लैब से कुल 582 सैंपल रिपोर्ट अभी आना बाकी है।  आज 410 सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई इनमें से यह 14 मामले positive पाए गए। देवास में अभी तक 16,000 से अधिक सैंपलों की जांच कराई जा चुकी है। अब तक 16069 सैंपल रिपोर्ट  देवास  जिले की  आ चुकी हैं । देखिए अधिकृत रिपोर्ट।

\"\"

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks