सुबह महू नदी में बहे पति की लाश मिली, पत्नी की तलाश जारी

Amaltas

सोनकच्छ (संदीप गुप्ता)। सोनकच्छ थानांतर्गत  ग्राम सकतली में मोटर बाइक से जा रहे पति-पत्नी और एक अन्य युवक महू नदी पर बनी पुलिया पर पानी के तेज बहाव में बह गए।
युवक को तो लोगों ने बचा लिया। लेकिन पति और पत्नी पानी मे बह गए। रविवार सुबह पति और पत्नी को ढूंढने के लिए रेस्क्यू चलाया गया जहां शाम को नदी से पति का शव मिल गया लेकिन पत्नी की तलाश की जा रही थी।
जानकारी के अनुसार बाइक से पति तुलसीराम और पत्नी ज्योति बाई और युवक अजय सोनकच्छ के ग्राम तराना से गांव गोला जा रहे थे।

\"\"

शनिवार रात करीब 11 बजे ग्राम सकतली के  पास महू नदी की छोटी पुलिया से तेजगति से पानी बह रहा था। तेज बहाव के बाद भी जान जोखिम में डालकर तीनों नदी पार करने लगे। बाइक का संतुलन बिगड़ा और तीनों गिर गए। बाइक चालक युवक अजय को लोगों ने किसी तरह बचा लिया। लेकिन पति तुलसीराम और पत्नी ज्योति बाई नदी के तेज बहाव में बह गए।
बाइक अजय चला रहा था तुलसीराम और उसकी पत्नी ज्योति बाई पीछे बैठी हुई थी। 
रविवार सुबह रेस्क्यू टीम द्वारा दोनों पति-पत्नी की तलाश की गई। दिनभर तलाश करने के बाद रविवार शाम 4 बजे पति तुलसीराम का शव पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाल लिया। वही पत्नी की ज्योति बाई की तलाश की जा रही है। पुलिस और ग्रामीणों द्वारा रात में भी रेस्क्यू अभियान जारी है।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks