पूर्व CM स्व. कैलाश जोशी की प्रतिमा का अनावरण 14 जुलाई को, CM शिवराज करेंगे शिरकत..

14 जुलाई को हाटपीपल्या में होगा….
संभागायुक्त आनंद शर्मा एवं आईजी राकेश गुप्ता ने हाटपीपल्या में किया प्रतिमा अनावरण स्थल निरीक्षण…
देवास। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की प्रतिमा अनावरण मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा आगामी 14 जुलाई 2020 को हाटपीपल्या में किया जाएगा। प्रतिमा अनावरण स्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की स्मृति में एक स्मारक बनाया जाएगा, जिसमें उनकी आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी। ऑडिटोरियम हॉल, लाइब्रेरी और पार्क बनाया जाएगा। इस संबंध में संभागायुक्त आनंद शर्मा एवं आईजी राकेश गुप्ता ने आज हाटपीपल्या पहुंचकर प्रतिमा अनावरण स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, एसडीएम बागली अरविंद चौहान सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Rai Singh Sendhav
\"\"


निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री शर्मा एवं आईजी श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि पूर्व मुख्यंत्री स्व. कैलाश जोशी की प्रतिमा अनावरण स्थल की सभी तैयारियों एक सप्ताह में कर ली जाएं। संभागायुक्त आनंद शर्मा ने बारिश को के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए डोम बनाने के निर्देश दिए और कहा कि अतिथियों एवं आम लागों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए बैठक व्यवस्था तैयार की जाएं। बारिश के दृष्टिगत अन्य वैकल्पिक स्थल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का चयन किया गया। इस दौरान संभागायुक्त श्री शर्मा एवं आईजी गुप्ता ने प्रतिमा अनावरण दिवस पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, चेहरे पर मास्क लगाने की अपील की।

\"\"

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के प्रवास के चलते  हैलीपेड स्थल को शीघ्र व्यवस्थित रूप से तैयार किया जाएं। उन्होंने हैलीपेड से कार्यक्रम स्थल तक के मार्ग को दुरूस्त करने के निर्देश भी संबंधित विभाग को दिए। उन्होंने प्रतिमा अनावरण स्थल के लिए तैयार नक्शे को देखा तथा उसकी सराहना की।
संभागायुक्त श्री शर्मा, आईजी श्री गुप्ता, कलेक्टर श्री शुक्ला तथा पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की।

संपादक

+ posts

1 thought on “पूर्व CM स्व. कैलाश जोशी की प्रतिमा का अनावरण 14 जुलाई को, CM शिवराज करेंगे शिरकत..”

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks