कोरोना काल में भी नहीं हो पा रही नालियों की सफाई..
सोनकच्छ (संदीप गुप्ता)। गढखजुरिया गांव मे रोड पर बहता नाली का गंदा पानी एक बड़ी समस्या बन गया है। गांव की नालीयोंं की सफाई समय से नहीं की जा रही है। गंदगी के चलते गांव में मच्छरों की तादाद लगातार बढ़ रही है। जो कई प्रकार की बीमारियां फैलाने का कारण बन रहे हैं।


गढ़खजुरिया मे सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। पिछली बरसात के समय गांव मे बहुत से लोग गंदगी के कारण बीमार हो गये थे। उसके बाद स्वास्थ विभाग ने पुरे गांव का स्वास्थ्य परिक्षण किया था।

गढ़खजुरिया के NSUI जिला उपाध्यक्ष यशवंत कुशवाह ने बताया इस कोरोनाकाल में जहां जवाबदारों को सफाई व्यवस्था पर पूर्ण रूप से अपना ध्यान आकर्षित करना चाहिए। वहीं गांव में सफाई व्यवस्था महज औपचारिकता बनकर रह गई। इन दिनों ग्रामीणों को कोरोना से ज्यादा गंदगी से फेलने वाली बीमारीयोंं का डर है। क्योंकि पुरे गांव मे नालियों की सफाई नहींं हुई है। जिसके कारण नाली का गंदा पानी रोड पर आ रहा है। वही गढ़खजुरिया का स्वास्थ केन्द्र भी खुद बीमार प्रतीत होता है। केंद्र के आसपास भी गंदगी हो रही है। गांव की नाली का पानी स्वास्थ्य केंद्र मे जा रहा है। जिसके कारण वहांं मच्छरो की भरमार है। जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ पर विपरीत असर हो सकता है।