देवास में दूध का धंधा करने वाला निकला कोरोना पॉजिटिव

Amaltas

शांतिनगर अमोना का  रहने वाला… पूर्व में एक कंपनी में करता था काम
आज आई 163 रिपोर्ट में से एक पाजीटिव

देवास। देवास में आज एक और मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया। कोरोना पॉजिटिव शांतिनगर अमोना का रहने वाला है। खास बात तो यह की यह पॉजिटिव पाया गया मरीज दूध का धंधा करता है, और कल तक दूध बांटा है। यह पहले एक निजी कंपनी में नौकरी किया करता था। कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति का नाम सुरेश पिता लाल सिंह है। इस तरह देवास में अब कुल कोरोना पॉजिटिव का सरकारी आंकड़ा 63 हो गया है।
आपको बता दें देवास की आज 163 सैंपल रिपोर्ट आई हैं। इनमें शांतिनगर अमोना का रहने वाला एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है। इस तरह अब कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 63 हो गया है। इनमें सात की मृत्यु हो चुकी है, और 22 स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं।
अब देवास में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या का आंकड़ा 34 पर पहुंच गया है।

आज (18 मई ) की स्थिति
देवास में कुल पॉजिटिव मरीज -63
अब तक  देवास में हुई मौत -7
स्वस्थ हुए -22
एक्टिव मरीज- 34

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks