देवास। देवास में आज एक और मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया। कोरोना पॉजिटिव शांतिनगर अमोना का रहने वाला है। इस तरह देवास में अब कुल कोरोना पॉजिटिव का सरकारी आंकड़ा 63 हो गया है।
आपको बता दें देवास की आज 163 सैंपल रिपोर्ट आई हैं। इनमें शांतिनगर अमोना का रहने वाला एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है। इस तरह अब कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 63 हो गया है। इनमें सात की मृत्यु हो चुकी है, और 22 स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं।
अब देवास में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या का आंकड़ा 34 पर पहुंच गया है।

*आज (18 मई ) की स्थिति*
देवास में कुल पॉजिटिव मरीज -63
अब तक देवास में हुई मौत -7
स्वस्थ हुए -22
एक्टिव मरीज- 34